जन भागीदारी अभियान के तहत गिनाबहार और सिकिरमा में विशेष शिविर आयोजित
1 min read
Share this
00 पहाड़ी कोरवा परिवारों एवं ग्रामीणों को मिली विभिन्न शासकीय सेवाओं की सुविधा
रायपुर। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार संचालित जन भागीदारी: सबसे दूर, सबसे पहले अभियान के तहत जशपुर जिले के ग्राम गिनाबहार तथा फरसाबहार विकासखंड के ग्राम सिकिरमा में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों और ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान आधार कार्ड अपडेट, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। अभियान का उद्देश्य दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।

