देवास अग्निकांड में एसडीओपी सहित 3 निलंबित

1 min read
Share this

देवास(मध्यप्रदेश)। गुरुवार की सुबह देवास जिले के टोंक कलां क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट और अग्निकांड मामले में तीन अफसरों पर निलंबन की गाज गिरी है। इस हादसे में संभागायुक्त उज्जैन द्वारा SDM और तहसीलदार को निलंबित किया गया है, वहीं राज्य शासन ने SDO(Police) को भी निलंबित किया है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार  देवास जिले के टोंक कलां क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके के साथ आग लगने से उस समय वहां कार्यरत 3 श्रमिकों की मौत हो गई तथा 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट ने पूरा इलाका थर्रा उठा। इस पूरे मामले की जांच शुरू हो गई और पहली नजर में एसडीएम तहसीलदार और एसडीओपी पुलिस की लापरवाही सामने आने पर उन्हें शनिवार को निलंबित कर दिया गया।