अरुण देव गौतम सूबे के पूर्णकालिक डीजीपी
1 min read
Share this
रायपुर। अब तक सूबे की प्रभारी डीजीपी के तौर कमान सम्हाल रहे 1992 काडर के आईपीएस पुलिस अफसर अरुण देव गौतम को राज्य शासन ने पूर्णकालिक डीजीपी बनाये जाने का आदेश जारी किया है उल्लेखनीय है कि, वे वर्तमान में बतौर प्रभारी DGP कार्यरत थे।पृथक छत्तीसगढ़ बनने पर अरुण देव गौतम ने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। छत्तीसगढ़ में वे कोरिया, रायगढ़, जशपुर, राजनंदगांव, सरगुजा और बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान रहे हैं।
1992 बैच के अफसर अरुण देव गौतम किसान परिवार में पले बढ़े हैं। वे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अभयपुर गांव के मूल निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा अपने गांव के ही सरकारी स्कूल से हुई, दसवीं व बारहवीं उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद से पूरी की।
