आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला स्वास्तिक गिरफ्तार
1 min read
Share this
रायपुर। रायपुर में आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी स्वास्तिक अग्रवाल को तेलीबांधा पुलिस ने पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल फोन जब्त किया गया है जिसमें वह गूगल के माध्यम से रेडीबुक डॉट ग्रीन वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर से आईडी बनाई थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ का जा रही है।
तेलीबांधा पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुखबिर से सूचना मिली थी और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गूगल के माध्यम से रेडीबुक डॉट ग्रीन वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर से आईडी बनाई थी। उसका यूजर नेम स्वस्तिक29 था। इसी आईडी के जरिए वह आईपीएल मैचों में हार-जीत पर रुपए का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेलता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके परिचित खरोरा निवासी चेतन ने क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने के लिए उससे आईडी मांगी थी। इसके बाद उसने अपनी आईडी चेतन को दे दी। चेतन ने उसी आईडी पर अलग पासवर्ड बनाकर आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलना शुरू कर दिया।
पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल फोन में स्वस्तिक29 नाम की आईडी एक्टिव मिली। मोबाइल में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े कई डिजिटल सबूत भी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के कब्जे से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। आरोपी चेतन की तलाश पुलिस कर रही है।
