बिजली विभाग में कई अधिकारी हुए इधर से उधर
1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कंपनी प्रबंधन ने अधीक्षण अभियंताओं के तबादले संबंधी आदेश जारी करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेश के मुताबिक तरुण ठाकुर, जो वर्तमान में अधीक्षण अभियंता (भंडार-वृत्त) रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें अब कार्यपालक निदेशक (दुर्ग क्षेत्र) कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। रूपेंद्र कुमार चंद्राकर, जो मुख्य अभियंता (भंडार एवं क्रय) कार्यालय रायपुर में कार्यरत थे, उनका तबादला मुख्य अभियंता (अंबिकापुर क्षेत्र) कार्यालय में किया गया है। सुरेंद्र प्रजापति, जो अब तक अंबिकापुर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उन्हें अब कार्यपालक निदेशक (बिलासपुर क्षेत्र) कार्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाहुबल कुमार जैन, जो मुख्य अभियंता (परियोजना) कार्यालय रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें अधीक्षण अभियंता (परियोजना-वृत्त) बिलासपुर भेजा गया है। वहीं व्हीके तिवारी, जो बिलासपुर परियोजना वृत्त में पदस्थ थे, उनका तबादला मुख्य अभियंता (परियोजना) कार्यालय रायपुर में किया गया है।
कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
