पांच साल पश्चिम बंगाल पर अधिकार के साथ अधिकारी का सफर शुरू
1 min read
Share this
कोलकात्ता (पश्चिम बंगाल )। शनिवार को सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली,उनके साथ ही पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षीदार रहे। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ शपथ लेने वाले पांच मंत्रियों के मंत्रालय अभी तय नहीं किए गए हैं।
शपथग्रहण समारोह का आयोजन राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में किया गया था जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने सबसे पहले सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। जिनमें दिलीप घोष,अग्निमित्रा पॉल,अशोक कीर्तनिया , क्षुदीराम टुडू,निसिथ प्रामाणिक शामिल हैं।सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद दिलीप घोष को बुलाया गया।दिलीप घोष के शपथ लेने के बाद अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली। सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में शामिल होने वाली अग्निमित्रा पॉल अकेली महिला मंत्री हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान दिलीप घोष ही बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। दिलीप घोष ने इस चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिलीप घोष के शपथ लेने के बाद अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
