दूसरी ब्रांच से आभूषण लेकर खरोरा लौट रहे मैनेजर पर तलवार से हमला कर लूटेरे ले गए एक करोड़ के जेवर
1 min read
Share this
रायपुर। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी तिल्दाडीह स्थित दूसरी ब्रांच से आभूषण लेकर खरोरा लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो से तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोका और तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बदमाश आभूषणों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा हैं कि बैग में एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण थे। घायल मैनेजर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकडऩे का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिल्दाडीह स्थित ज्वेलरी शॉप के मैनेजर विनीत सोनी दुकान बंद कर दूसरी ब्रांच से जेवरात लेकर खरोरा लौट रहा था। तभी 2 से 3 बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। शाम करीब 7 बजे अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश के चलते वे तिल्दाडीह मोड़ के पास रुक गए थे। जैसे ही मौसम शांत हुआ और वे आगे बढऩे लगे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने टीकाराम शर्मा के सिर पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनके सिर में तीन गंभीर चोटें आईं।
प्रारंभिक जांच में यह लूट की वारदात पूरी तरह सुनियोजित लग रही है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को ज्वेलरी कर्मी के रूट और समय की पहले से सटीक जानकारी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस लूट की वारदात को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस पूरी वारदात की बारीकी से जांच कर रही है।
हमले के बाद आरोपी जेवर से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घायल अवस्था में पीडि़त ने घटना की सूचना दुकान प्रबंधन को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायल टीकाराम शर्मा को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, एसीसीयू टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
