शहर के पाॅश इलाके में दोहरी हत्या बाउंसर ने अपनी सालियों को किया शूट
1 min read
Share this
रायपुर। शहर के पाॅश इलाके में मंगलवार की देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर पंडरी पुलिस थाना है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी ।
इस दोहरे हत्याकांड के बारे में मिली जानकारी के अनुसार अपोलो मेडिकल स्टोर मोवा के पास वर्मा परिवर निवास रत है।आरोपी जितेंन्द्र वर्मा जो पेशे से बाउंसर का कार्य करता है मंगलवार की रात में पारिवारिक विवाद के चलते आवेश में आकर अपनी लायसेंसी गन से दोनों सालियों पर गोली दाग दी जिसमें दुर्गेश्वरी नामक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गीतांजलि गंभीर रूप से घायल हो गई। गीतांजलि को तत्काल उपचार के लिये भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोप जितेंद्र वर्मा ने पंडरी थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी जितेन्द्र वर्मा से इस हत्याकांड के असल विवाद के कारणों की पूछताछ करने में लगी है। प्रारंभिक जांच में आरोपी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दो-तीन दिनों से घर से गायब है, वह अपने बच्चे और पत्नी को ढूंढने में लगा हुआ था। इस दौरान उसे पता चला कि पत्नी अपनी बहनों के घर पर है। जितेंद्र अपनी पत्नी को ढूंढते सालियों के घर पहुंच गया, वहां दोनों सालियों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने तैश में आकर लाइसेंस पिस्टल से गोली चला दी,जिसमें दोनों बहनों की मौत हो गई।
