भैरमगढ़ समिति में तेंदूपत्ता संग्राहकों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत
1 min read
Share this
बीजापुर। जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बीजापुर के अंतर्गत संचालित प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में तेंदूपत्ता खरीदी और संग्रहण कार्य प्रारंभ हो चुका है। सबसे पहले भैरमगढ़ समिति के अंतर्गत आने वाले फड़ों में खरीदी कार्य शुरू किया गया, जहां तेंदूपत्ता लेकर पहुंचे संग्राहकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस आत्मीय पहल ने संग्राहकों में उत्साह और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ाया, जिससे वे पूरे जोश के साथ संग्रहण कार्य में जुटे नजर आए। भैरमगढ़ के बाद जिले के अन्य फड़ों में भी आगामी 1-2 दिनों के भीतर खरीदी कार्य प्रारंभ होने की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला यूनियन के अंतर्गत कुल 28 समितियों के 45 लॉट और 582 फड़ों में संग्रहण कार्य संचालित किया जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे तौल कांटे, बोरियां, छायादार स्थल और पेयजल सुनिश्चित कर दी गई हैं्रताकि संग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बेहतर गुणवत्ता और अधिक उत्पादन की उम्मीद इस वर्ष तेंदूपत्ता तोड़ाई को लेकर संग्राहकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण सुबह से ही जंगलों में पहुंचकर अधिक से अधिक और बेहतर गुणवत्ता वाले पत्तों का संग्रह कर रहे हैं। नई नीति से बढ़ेगी पारदर्शितानई तेंदूपत्ता नीति के तहत संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इससे न केवल भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, बल्कि संग्राहकों को समय पर और सुरक्षित भुगतान सुनिश्चित होगा। यह व्यवस्था बिचौलियों की भूमिका को कम करते हुए ग्रामीणों को सीधे लाभ पहुंचाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
