आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर 63 लाख की ठगी करने वाला पूर्व सेल्स मैनेजर गिरफ्तार

1 min read
Share this

रायपुर। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर 63 लाख की ठगी करने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने कंपनी के पूर्व सेल्स मैनेजर मयूर बारमेडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2008 से 2022 तक तेलीबाधा स्थित आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 मई को पीडि़त अमन अग्रवाल निवासी मेन रोड भनपुरी, खमतराई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी मयूर बारमेडा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमि. शाखा तेलीबांधा रायपुर में वर्ष 2008 से 2022 तक सेल्स मैनेजर के पद पर था। इस दौरान पीडि़त व उनके परिजनों के नाम से अलग-अलग चेक के माध्यम से वर्ष 2014 से वर्ष 2021 तक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में निवेश करने के लिए राशि 63,00,000 रूपये प्राप्त किया। पीडि़त द्वारा परिजनों के निवेश व पॉलिसी संबंधी दस्तावेज की मांग करने पर आरोपी मयूर बारमेडा द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिया गया। प्रार्थी द्वारा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी शाखा तेलीबांधा रायपुर में अपने पॉलिसी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी मयूर बारगेडा द्वारा उनके चेक का दुरूपयोग कर उक्त राशि को अन्य व्यक्तियों के नाम से निवेश कर ठगी किया था।
आरोपी मयूर बारमेडा के खिलाफ थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 309/2026 धारा-409,420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जाँच के दौरान आरोपी मयूर बारमेडा निवासी गीजांजलि नगर थाना खम्हारडीह रायपुर को उसके प्रतिष्ठान चाय गोविन्दम पंडरी रायपुर में दबिश देकर पकड़ा गया। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।