May 2, 2026

सावित्री बाई फुले शिक्षक महासंघ का राज्य इकाई गठित, श्वेता बनी संभागाध्यक्ष

1 min read
Share this

रायपुर। सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक फेडरेशन (पंजी) नई दिल्ली की राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ द्वारा रायपुर के वृंदावन हॉल में पिछले दिनों एक गरियामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कुछ शिक्षकों का सम्मान किया गया वहीं राज्य इकाई का भी गठन किया गया जिसकी श्वेता ठाकुर को संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया, इस दौरान उन्होंने शपथ ग्रहण कर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर लता एस मुल्लूर, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति संचार एवं संपर्क जिला पंचायत रायपुर स्वाति वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सारिका एस गंगा कल्पना, बुत रेड्डी, अनुसूया देवी, पी भाग्यमा, सिधोज कविता, राजश्री प्रभावती, शांताबाई बिरादर, अतिथि वक्ता के रूप में नर्मदा प्रसाद मिश्र, डॉक्टर मनीष वत्स, विष्णु दत्त बघेल एवं डीएसपी रुचि वर्मा विशेष रुप से उपस्थित थी।

सावित्री बाई फुले शिक्षक महासंघ का राज्य इकाई गठित, श्वेता बनी संभागाध्यक्ष कार्यक्रम का संयोजन लोकेश कुमार द्वारा किया गया। इस संगठन की संभाग अध्यक्ष श्वेता ठाकुर है, जिन्हें उनके शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य व समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में सृजनात्मक कार्य हेतु सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक फेडरेशन पंजी नई दिल्ली के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा जशपुर के छह शिक्षकों का सम्मान किया गया जिसमें चार शिक्षकों को नवाचारी शिक्षक के रूप में एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर पर महिला शिक्षकों की शक्ति, एकता एवं उपलब्धियां को प्रदर्शित करने का एक भव्य मंच है जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ के शिक्षक – शिक्षकों को भी शामिल होने का अवसर मिला और उनकी प्रतिभा को एक उपयुक्त मंच भी।