May 1, 2026

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सागर में प्रवेश प्रारम्भ

1 min read
Share this

सागर।संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा जारी ऑनलाइन काउंसलिंग समय-सारणी (वर्ष 2026-27) के अनुसार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सागर में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। प्रथम चरण के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 4 मई  से 29 मई  संचालित की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंदीदा संस्थाओं एवं पाठ्यक्रमों का चयन (Choice Filling) कर सकते हैं। पंजीयन में सुधार (Edit Registration) की सुविधा 30 व 31 मई  तक उपलब्ध रहेगी। इसके पश्चात मेरिट सूची जारी होने एवं सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूर्ण की जाएगी।
महाविद्यालय में इन विभागों में प्रवेश उपलब्ध हैं:- फैशन टेक्नोलॉजी, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस तथा आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर डिजाइनिंग।
द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 9 से 18 जून तक आयोजित की जाएगी, जिसमें पुनः पंजीयन, संशोधन एवं चॉइस फिलिंग का अवसर दिया जाएगा। संस्थागत स्तर की काउंसलिंग (CLC) के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश 4 जुलाई से 12 अगस्त  तक किया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी संकाय एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन कर अपने भविष्य को नई दिशा दें।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं अथवा सीधे महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।