10वीं की टॉपर परीरानी को पूरा यकीन था टॉप टेन में जरुर आएगी
1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आज घोषित परीक्षा परिणाम में 10वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाली महासमुंद की परी रानी प्रधान ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा यकीन था की वे टॉप टेन में स्थान जरुर बनाऊंगी लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि वे पूरे राज्य में प्रथम स्थाल हासिल करेंगी। वे 2.30 बजे से रिजल्ट आने का इंतजार कर रही थी और जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ और टॉप टेन के प्रथम स्थान पर उनका नाम आया तो उनका और पूरे घर वालों का खुशी की ठिकाना नहीं रहा। आसपास रहने वाले लोग, उनकी सहपाठियों के साथ परिवारजन भी उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचने लगे। इसका श्रेय वे अपने माता – पिता के साथ स्कूल के शिक्षकों को देना चाहते है जिनकी बदौलत वे टॉप टेन के प्रथम स्थान पर आ पाई।
