पेट्रोल,डीज़ल गैस को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी सलाह
1 min read
Share this
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने रविवार को भारत में पेट्रोल, डीज़ल और गैस को लेकर आम लोगों के लिए सलाह जारी करते हुए कहा कि”नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी करने से बचें। सरकार पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।” आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे अफ़वाहों से सावधान रहें।
इसके साथ लोगों को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों मसलन पीएनजी और इलेक्ट्रिक या इंडक्शन कुकटॉप के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया गया है।ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट की वजह से तेल और गैस की सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने सभी आम लोगों से आग्रह किया है कि वे मौजूदा हालात में ऊर्जा की बचत करें।मंत्रालय ने दावा किया है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि घरेलू एलपीजी, घरेलू पीएनजी और सीएनजी (गाड़ियों के लिए) की 100% आपूर्ति की जा रही है।

*पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए समन्वित कदम उठा रही है। प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:*
*🔶 ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन उपलब्धता*
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय देशभर में पेट्रोलियम उत्पादों और LPG की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है।
🔹 *सार्वजनिक सलाह*
पेट्रोल, डीजल और LPG की घबराहट में खरीदारी न करें
अफवाहों से सावधान रहें, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें
LPG उपभोक्ता डिजिटल बुकिंग का उपयोग करें
PNG, इलेक्ट्रिक या इंडक्शन जैसे वैकल्पिक ईंधनों का उपयोग बढ़ाएं
ऊर्जा संरक्षण अपनाएं
🔹 *सरकारी उपाय*
घरेलू LPG, PNG और CNG को 100% आपूर्ति
व्यावसायिक LPG में अस्पताल, शिक्षा, फार्मा, कृषि आदि को प्राथमिकता
5 किलो FTL सिलेंडर की आपूर्ति दोगुनी
रिफाइनरी उत्पादन में वृद्धि
बुकिंग अंतराल 21 से 25 दिन (शहरी) और 45 दिन (ग्रामीण)
वैकल्पिक ईंधन: केरोसीन और कोयला उपलब्ध
🔶 *राज्यों के साथ समन्वय*
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत राज्यों को निगरानी का अधिकार
जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश
नियंत्रण कक्ष और जिला स्तरीय समितियाँ स्थापित
नियमित प्रेस ब्रीफिंग और फेक न्यूज पर कार्रवाई
🔶 *प्रवर्तन कार्रवाई*
देशभर में 2100 से अधिक छापे
310 LPG एजेंसियों पर जुर्माना, 70 निलंबित
🔶 LPG आपूर्ति स्थिति
🔹 *घरेलू LPG*
कोई ‘ड्राई-आउट’ नहीं
98% ऑनलाइन बुकिंग
94% DAC आधारित डिलीवरी
25 अप्रैल को 51.8 लाख सिलेंडर वितरित
🔹 *व्यावसायिक LPG*
प्री-क्राइसिस स्तर का 70% आवंटन
19.44 लाख 5 किलो सिलेंडर (1 अप्रैल से)
8950 जागरूकता शिविर आयोजित
🔶 प्राकृतिक गैस और PNG विस्तार
घरेलू PNG और CNG को प्राथमिकता
उर्वरक संयंत्रों को 95% गैस आपूर्ति
उद्योगों को 80% तक आपूर्ति
🔹 *प्रमुख उपलब्धियाँ*
5.45 लाख PNG कनेक्शन सक्रिय
2.62 लाख के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार
6.14 लाख नए आवेदन
42,500 LPG कनेक्शन सरेंडर
🔶 रिफाइनरी और कच्चे तेल की स्थिति
सभी रिफाइनरी उच्च क्षमता पर संचालन
पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक
घरेलू LPG उत्पादन में वृद्धि
🔶 *खुदरा ईंधन उपलब्धता*
सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित
कीमतों में कोई वृद्धि नहीं
₹10 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी में कमी
डीजल और ATF पर निर्यात शुल्क बढ़ाया
🔶 *केरोसीन वितरण*
अतिरिक्त 48,000 KL आवंटन
18 राज्यों में वितरण आदेश जारी
🔶 समुद्री सुरक्षा और शिपिंग
सभी भारतीय नाविक सुरक्षित
2,764 नाविकों की सुरक्षित वापसी
DG Shipping ने 7,755 कॉल और 16,518 ईमेल संभाले
भारतीय बंदरगाहों पर कोई भीड़ नहीं
🔶 *क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा*
विदेश मंत्रालय लगातार निगरानी कर रहा है और सहायता प्रदान कर रहा है:
24×7 हेल्पलाइन सक्रिय
स्थानीय सरकारों के साथ समन्वय
नियमित यात्रा सलाह जारी
✈️ *उड़ान और यात्रा स्थिति*
UAE से ~110 उड़ानें आज अपेक्षित
सऊदी अरब, ओमान से उड़ानें जारी
कतर, कुवैत, बहरीन में सीमित संचालन
ईरान से भारतीयों की सुरक्षित निकासी (2,445 लोग)
इज़राइल में सीमित उड़ानें चालू
