बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

1 min read
Share this

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर विधानसभा अंतर्गत दरभा मंडल के नेगानार शक्ति केंद्र स्थित लेंड्रा बूथ क्रमांक 259 में स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकदेई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सम्पति नाग, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, जिला मंत्री फुलसिंग सेठिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष बघेल, मण्डल महामंत्री नारायण कुरानी, जनपद सदस्य जयमनी मौर्य, सरपंच सूबेदार बघेल, महादेव नाग, सुरेश सिंग, दिनेश पांडे, सुशील त्रिपाठी, मूलचंद सेठिया सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।