चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 min read
Share this
जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आराेपी सूरज कश्यप निवास संजय गांधी वार्ड को पुलिस ने शनिवार काे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक युवती के घर के सामने पहुंचकर हंगामा किया और धारदार चाकू लहराकर डराने की कोशिश की, जिसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई।
बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय गांधी वार्ड निवासी सूरज कश्यप (22) पीड़िता के घर के सामने पहुंचा। उसने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जिंदा नहीं छोडूंगा कहकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर लहराया और डराने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी जब्त किया है। थाना बोधघाट में कार्यवाही के उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक प्रकाश मनहर और अन्य पुलिसकर्मियों का याेगदान रहा।
