April 24, 2026

कालचक्र-0.2 : जोन उत्तर पुलिस ने 196 वारंटी अपराधियों को किया गिरफ्तार

1 min read
Share this

रायपुर। ऑपरेशन कालचक्र-0.2 के तहत 196 वारंटी अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए उत्तर जोन पुलिस ने गिरफ्तार कर कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया वहीं कुछ के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया।
नार्थ जोन उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि थाना गुढिय़ारी, पंडरी, खमतराई, उरला एवं खम्हारडीह में स्थायी वारंट 45 गिरफ्तारी वारंट 59 एवं जमानती वारंट 92 पर कार्रवाई की गई। साथ ही $फरार 5 आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा गया। लंबित मामलों में चालान पेश करने की कुल-18 प्रकरणों में कार्यवाही भी की गई। आर्म्स एक्ट के 3 आबकारी के 1 प्रकरण में कार्यवाही की गई। कॉम्बिंग गस्त में चेकिंग के दौरान कॉपर वायर मिलने पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ कर उनके विरुद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि गुढिय़ारी पुलिस द्वारा 38 वारंट तामील किए गए, वहीं 03 फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा 05 आरोपियों को चालान पेश करने गिरफ्तार किया गया। थाना पंडरी पुलिस ने 11 वारंट तामील कर 04 आरोपियों का चालान ह प्रस्तुत किया गया। खम्हारडीह में 16 स्थायी/गिरफ्तारी एवं 20 जमानती वारंटों की तामिली के साथ 24 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की गई और 21 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। उरला क्षेत्र में 49 वारंट तामील किए गए तथा 02 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उरला-बेंदरी रोड पर एक मारुति स्विफ्ट वाहन (क्रमांक सी जी 04 क्यू डब्ल्यू 2173) की तलाशी में लगभग 60-70 किलोग्राम कॉपर कॉइल बरामद कर 03 आरोपियों 01. राजकुमार कुशवाहा पिता उमाशंकर कुशवाहा, उम्र 36 वर्ष, निवासी सनडोंगरी, थाना कबीर नगर, जिला रायपुर। 02. हरिओम शाह पिता रजिन्द्र शाह, उम्र 23 वर्ष, निवासी मजदूर नगर सरोरा, थाना उरला, जिला रायपुर। 03. करण साहू पिता राम सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी हीरापुर, थाना कबीर नगर, जिला रायपुर को पकड़कर कर उनके विरूद्ध अपराधा पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है। इसके साथ ही अवैध रूप से चाकू के साथ आरोपी रामेश्वर यादव पिता किशन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सरोरा बाजार चौक के पास, थाना उरला रायपुर को गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जा रहीं है।
थाना खमतराई द्वारा सर्वाधिक 62 वारंट तामील किए गए, जिनमें 16 स्थायी, 20 गिरफ्तारी एवं 26 जमानती वारंट शामिल हैं। विभिन्न प्रकरणों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आबकारी एक्ट के 01 आर्म्स एक्ट 02 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। 09 आरोपियों को चालान पेश करने हेतु गिरफ्तार किया गया। 04 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।