वेदांता हादसे में 25 वीं मौत

1 min read
Share this

सक्ती। वेदांता हादसे में मौत का आंकड़ा 25 पहुंच गया है। इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत की खबर से परिजनों व श्रमिकों में आक्रोश का माहौल है। रायपुर के निजी हास्पिटल में उपचाररत विश्वजीत साहू की मौत हो गई है। अभी भी गंभीर हालत में दाखिल श्रमिकों में कुछ की स्थिति काफी नाजुक बतायी जा रही है। चिकित्सकों की माने तो झुलसे हुए मजदूरों को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस बात को लेकर अभी भी नाराजगी बनी हुई है कि घोषित मुआवजा पर्याप्त नहीं हैं।