नगर निगम मुख्यालय में हाईड्रोलिक पजल कार पार्किंग सिस्टम शुरू
1 min read
Share this
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा नगर निगम मुख्यालय परिसर में हाईड्रोलिक पजल कार पार्किंग सिस्टम स्थापित कर दिया गया है, जो वर्तमान में संचालित हो रहा है।
यह कार्य 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किया गया है। उक्त पार्किंग सिस्टम की स्थापना का कार्य 16 फरवरी 2026 को पूर्ण कर लिया गया था। नियमानुसार बिजली कनेक्शन लेकर कार पार्किंग सिस्टम की टेस्टिंग की गई है। परीक्षण सफल रहने के बाद इसे अब नियमित उपयोग के लिए चालू कर दिया गया है|
