115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 गिरफ्तार
1 min read
Share this
कोंड़ागांव। जिले की केशकाल पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक मटमैला(ग्रे)रंग का महिंद्रा एक्सयूव्ही 500 कार क्रमांक आरओ- 14 – यूएफ 2337 में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर उडि़सा से रायपुर की ओर जगदलपुर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है। कि सूचना पर थाना थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर एक्सयूव्ही 500 क्रमांक आरओ- 14 – यूएफ 2337 को रोका गया। उक्त कार में 2 व्यक्ति सूरज सिंह राठौड़ एवं पंकज पूरी गोस्वामी निवासी भीलवाड़ा राजस्थान के कार की तलाशी लेने पर कार के 53 पैकेट गांजा कुल जुमला वजन 115.214 किलोग्राम बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
