बस्तर ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 26 अप्रैल को
1 min read
Share this
जगदलपुर। ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में 26 अप्रैल को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 4 केटेगरी रखी गई है। अंडर 11, 15, 19 और ओपन। शासकीय स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता नि:शुल्क है। ओपन वर्ग में प्रथम 5 स्थान के विजेताओं के साथ श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को नकद पुरस्कार और अन्य सभी वर्गों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को ट्राफी के साथ नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विशेष पुरस्कार की श्रेणी में एक बेस्ट वेटरन खिलाड़ी और एक बेस्ट दिव्यांग खिलाड़ी को नकद ईनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल इनाम 50 हजार है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित है। यह जानकारी शशांक शेंडे ने दी है।
