वर्ल्ड टेबल टेनिस डे समारोह में वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान
1 min read
???????????????
Share this
रायपुर। वर्ल्ड टेबल टेनिस डे (23 अप्रैल) के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ एवं राजधानी टेबल टेनिस संघ, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में कल सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल, रायपुर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टेबल टेनिस के साथ-साथ अन्य खेलों में भी उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला (आईपीएस) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री शरद शुक्ला जी ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री किशोर जादवानी जी एवं पूर्व संरक्षक डॉ. भरत अग्रवाल जी थे। संघ के उपाध्यक्ष श्री विनय बैसवाडे भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव श्री शकील साजिद ने किया। इस अवसर पर खिलाडय़ों को सम्मानित किया गय।
वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान (टेबल टेनिस) : टेबल टेनिस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ खिलाडिय़ों श्री सुरेश दुबे, श्री शैलेश गोलछा, श्री राजपाल बघेल, डॉ. अनिल एस. कोटस्थाने, श्री राजीव काले और डॉ. स्वाति बांठिया को सम्मान-पत्र, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रथम बार अन्य खेलों के खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान : प्रथम बार इस वर्ष से अन्य तीन खेलों में भी उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ खिलाडिय़ों को सम्मानित करने की शुरुआत की गई। इसमें श्रीमती नीता डुमरे (हॉकी), श्रीमती कविता दीक्षित (बैडमिंटन) एवं श्री राजेश सोमवंशी (वालीबाल) को भी सम्मान-पत्र, श्रीफल एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में रायपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव श्री अनुराग दीक्षित, कराते की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री हर्षा साहू, छत्तीसगढ़ वेटरंस टेबल टेनिस समिति के सचिव श्री प्रेमराज जाचक, तकनीकी समिति के चेयरमैन श्री अरविंद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जोशी, श्री विमल नायर, श्री गिरिराज बागड़ी, श्री प्रणय मजुमदार, सुश्री ईरा पंत, सुश्री गीता पंडित, सुश्री रेणुका सुब्बा, डा. मोहन सावंत, डा. आलोक शर्मा, डा. विजय खंडेलवाल, सुश्री प्रमिला ठाकुर, सुश्री दिव्या आमदे, श्री अरुण बावरिया, श्री हरीश पांडे, श्री राकेश यादव, श्री तरुण राठोड, श्री प्रवीण निरापुरे, कु. प्रिया चावड़ा, मो शफाक, श्री एस वत्स, सुश्री प्रमिला देवांगन, श्री चिरंजीत राय सहित संघ के अनेक पदाधिकारीगण, खिलाड़ीगण एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।
