जयंती स्टेडियम परिसर के समीप खेल आधारित वाटिका का लोकार्पण
1 min read
Share this
भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में सड़क, विद्युत, पेयजल एवं जनस्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ-साथ नगर को विशिष्ट पहचान प्रदान करने हेतु विभिन्न स्मारक एवं सौंदर्यीकरण कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जयंती स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप विभिन्न खेल कलाकृतियों से सुसज्जित वाटिका का लोकार्पण दिनांक 20 अप्रैल 2026 को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर सेवाएं विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी श्री ए. बी. श्रीनिवास विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। नव विकसित इस वाटिका में तीरंदाजी, हॉकी, क्रिकेट, तैराकी, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, साइक्लिंग, बास्केटबॉल, कुश्ती, भाला फेंक, भारोत्तोलन एवं टेनिस सहित विभिन्न खेलों को कलात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया है, जो खेलों के प्रति युवाओं एवं खेल प्रेमियों में प्रेरणा एवं जुड़ाव को सुदृढ़ करने का एक सार्थक प्रयास है।
इस परियोजना को सफलतापूर्वक मूर्त रूप देने में महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग–सिविल) श्री विष्णु पाठक, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) श्री राजेंद्र प्रसाद, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं विभाग–सिविल) श्री सरोज झा एवं श्री विवेक गुप्ता, वास्तुकार श्री वाई. उमाशंकर तथा श्री वी. वी. श्रीधर का विशेष योगदान रहा।
लोकार्पण अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सौमिक डे, ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव श्री अंकुर मिश्रा, सेफी नॉमिनी श्री अखिलेश मिश्रा, उप महाप्रबंधक श्री राघवेंद्र गर्ग, सहायक महाप्रबंधक श्री रेमी थॉमस एवं श्री कमरुद्दीन सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
।
