पचपेड़ी नाका में हरदिहा साहू समाज का बनेगा मंगल भवन साव ने की 50 लाख रुपए की घोषणा
1 min read
Share this
*डिप्टी सीएम अरुण साव ने भक्त माता कर्मा से 65 नवदंपति के सुखमय दांपत्य के लिए की प्रार्थना*
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव हरदिहा साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल*
रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के ग्राम कांदुल में छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में सम्मिलित होकर 65 नवदंपति को शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर श्री साव ने मंगल भवन के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
श्री साव ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि, आदर्श विवाह समारोह में 65 जोड़ों ने सामाजिक जनों के आशीर्वाद से सादगीपूर्ण नव जीवन की शुरुआत की है। सभी को नव दांपत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि, समाज ने पहले चरण में 61, दूसरे 65, तीसरे 93, चौथे में 65 जोड़ों ने आदर्श सामूहिक विवाह किया। इस तरह कुल 284 परिवार के बेटा बेटी का विवाह समाज द्वारा किया गया। इस पुण्य काम के लिए साहू समाज बधाई के पात्र है। समाज को एक परिवार बनाने का काम पदाधिकारियों ने किया।
श्री साव ने कहा कि, एक बेटा बेटी की शादी करने में परेशानी आती है। जबिक साहू समाज ने 284 जोड़ा का आदर्श विवाह कराकर 568 परिवार को मिलाने का काम किया है। इससे बड़ा पुण्य का काम कुछ नहीं हो सकता है। कर्मा माता आप सभी की मनोकामना पूर्ण करे। वहीं पचपेड़ी नाका में मंगल भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
