April 18, 2026

एसडीएम का कार अनियंत्रित होकर घूसा घर में, एसडीएम, 2 आरक्षक समेत 4 घायल

1 min read
Share this

सूरजपुर। रामानुजनगर एसडीएम का सरकारी वाहन शनिवार की दोपहर अनियंत्रित होकर एक घर में घुसते ही पलट गई और कार में सवार एसडीएम, 2 आरक्षक व ड्राइवर घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा उन्हें कार से बाहर निकालकर सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। उन्हें मामूली चोटें आने की बात कही जा रही है। हादसा एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ।
रामानुजनगर-कलुआ मार्ग पर ग्राम देवनगर के पास एसडीएम अजय मोडीयाम अपनी कार में सवार होकर पहुंचे थे कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे तेज रफ्तार में एक घर की परछी में जा घुसी और पलट गई। हादसे में एसडीएम अजय मोडीयाम, 2 आरक्षक व ड्राइवर घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद कलेक्टर उन्हें अपने वाहन से सूरजपुर जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां वरिष्ठ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी। बताया जा रहा है कि जिस घर में एसडीएम का वाहन घुसा, उस वक्त वहां कोई नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में वाहन को घटनास्थल से हटाकर सूरजपुर ले जाया गया।