सुषमा जेठानी होंगी छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की अध्यक्ष

1 min read
Share this

रायपुर। भिलाई-3 के वार्ड नंबर 16 के बाजार चौक निवासी श्रीमती सुषमा जेठानी को राज्य सरकार ने अस्थाई रूप से उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश पर्यन्त छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
लंबे समय समाज की ओर से अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग की जा रही थी और आज राज्य सरकार ने सुषमा जेठानी को छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उनकी नियुक्ति से समाज में हर्ष व्याप्त है और इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।