वेंदाता पावर प्लांट हादसे में एक और मौत, 21 की जान गई
1 min read
Share this
रायपुर। सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे में घायल 1 और मजदूर ने दम तोड़ दिया। मध्यप्रदेश के रहने वाले इस्मत अली रायपुर के निजी अस्पताल में एडमिट थे, जिनकी मौत हुई है। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं। बता दें कि मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल और प्रबंधक के खिलाफ मेंटेनेंस में लापरवाही बरतने पर एफआईआर हो गई है।
