युवक ने अपनी कलाई की नस काट कर आत्महत्या कर ली
1 min read
Share this
जगदलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत लालबाग इलाके में रिटायर्ड रेंजर के पुत्र और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कर्मचारी ने अपनी कलाई की नस काट कर आत्महत्या कर ली है। जब कमरे से बदबू आई तो मकान मालिक ने शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पंहुचकर दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो लाश मिली, जमीन पर खून फैला हुआ था। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम अतुल शर्मा (28) है। ये रिटायर्ड रेंजर जितेंद्र शर्मा का पुत्र है, मूल रूप से रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी था और पिछले कुछ समय से जगदलपुर के लालबाग इलाके में रह रहा था। पिछले 2-3 दिन से कमरे का दरवाजा बंद था। वहीं आज शुक्रवार सुबह कमरे से बदबू आने लगी। शक होने पर मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस की टीम कमरे में गई। फर्श पर खून फैला हुआ था और बिस्तर पर अतुल शर्मा का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है।
