भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135 वां जन्म दिवस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया
1 min read
Share this
बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा मुख्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135 वां जन्म दिवस 15 अप्रैल को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम मे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया ।
इस अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया कि बाबा साहब ने इतिहास के पन्नों में उन्हे संविधान के मुख्य शिल्पकार के रूप में याद किया जाता है । डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने जीवन के हर क्षेत्र – सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक में लोकतंत्र के पक्षधर थे । दलितों, नारियों, गरीबो एवं असहायों एवं मसीहा के रूप में याद किए जाते हैं । वे भारत माँ के यशस्वी सपूत थे । उन्होंने यह भी आह्वान किया कि बाबा साहेब के जन्म दिवस के इस पावन अवसर पर आज हम सब संकल्प लें कि रेल सेवा के माध्यम से हमें जो देश सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है उसे हम पूरे समर्पण, सदभावना, निष्ठा व ईमानदारी से पूर्ण करेंगे । उक्त गरिमामय आयोजन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
