April 20, 2026

सेजबहार लूट कांड मामले में 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

1 min read
Share this

रायपुर। सेजबहार में लूट करने वाले चेतन नामदेव (20) और नितिन ध्रुव (19) सहित विधि के साथ संघर्षरत तीन बालकों को मुजगहन पुुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को पकड़कर उनके कब्जे से लूट का सामान, दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, चाकू और डंडा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना आठ अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे की है। प्रार्थी भूषण साहू अपने परिजनों के साथ बाइक से भाठागांव से मुजगहन जा रहा था। सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास बाइक में सवार पांच युवकों ने रास्ता रोक लिया। आरोपितों ने बाइक गिराकर प्रार्थी व उसके साथी के साथ मारपीट की और डंडे से सिर पर हमला किया। साथ ही चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई प्रार्थी की भांजियों के साथ भी मारपीट कर उनसे छेड़छाड़ की गई और उन्हें खींचकर ले जाने का प्रयास किया गया।आरोपितों ने गले की चैन, ताबीज, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की। जांच में आरोपित चेतन नामदेव का सुराग मिला, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद नितिन ध्रुव और तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो बाइक, दो मोबाइल फोन, चाकू, डंडा और लूट का सामान बरामद किया है।