April 30, 2026

अनकंट्रोल्ड हुआ तेज रफ्तार पिकअप, दो महिलाओं की मौत

1 min read
Share this

गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगो को जैसे-तैसे शांत करवाया और दोनों शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।