अमेरिका ने किया सीजफायर का एलान स्ट्रेट को अगले 2 हफ्तों तक सशर्त खोलने ईरान राजी
1 min read
Share this
तेहरान/वॉशिंगटन। मंगलवार तक ईरान पर हमला कर एक सभ्यता के खात्में का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह के सीजन फायर का एलान किया ट्रंप ने यह ऐलान ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को अगले 2 हफ्तों कर इस शर्त के साथ खोलने पर रज़ामंद हुआ कि वो इस दौरान इस संकरे समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से तेहरान टोल वसूलेगा। ईरान के साथ साथ ओमान को भी फायदा हुआ है और उसे भी टोल का हिस्सा मिलेगा।
इस दो सप्ताह के सीज फायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी देते हुए कि ईरान अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, तो यह दोतरफा युद्धविराम होगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने मुझसे आज रात ईरान पर भेजे जा रहे विनाशकारी बल को रोकने का अनुरोध किया था, और इस शर्त पर कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, मैं दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं।
इस सीजफायर की घोषणा की अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दो हफ्ते की सीजफायर योजना में ईरान और ओमान दोनों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की अनुमति देना शामिल है। अधिकारी का कहना है कि ईरान इस पैसे का इस्तेमाल पुनर्निर्माण के लिए करेगा। हालांकि फिलहाल यह अभी साफ नहीं है कि ओमान अपने पैसे का इस्तेमाल किस काम के लिए करेगा।
होर्मुज से टोल वसूलने को लेकर ईरान ने सख्त रवैया अपना रखा था। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि जहाज इस जलडमरूमध्य से “ईरान के सशस्त्र बलों के साथ तालमेल बिठाकर” गुजर सकते हैं। ईरान की दस-सूत्रीय योजना में साफ तौर पर “ईरान के सशस्त्र बलों के साथ तालमेल बिठाकर होर्मुज जलडमरूमध्य से नियंत्रित गुजरने” की बात कही गई है। इस योजना में यह भी बताया गया है कि यह प्रावधान ईरान को “एक अनोखी आर्थिक और भू-राजनीतिक स्थिति” प्रदान करता है।
ईरान ने युद्ध के दौरान कुछ जहाजों से टोल वसूले हैं लेकिन वो जहाज किस देश के थे और कितना टोल वसूला गया इसली सटीक जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में टोल 10-15 मिलियन डॉलर की बात कही गई है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगर ईरान को टोल वसूलने का अधिकार दिया जाता है तो वो 2 मिलियन डॉलर प्रति जहाज हो सकता है। इसके अलावा जहाज के प्रकार, माल और मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर टोल की स्थिति भी बदल सकती है। विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि इन शुल्कों के कारण वैश्विक तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय समुद्री शिपिंग नियमों में स्थायी बदलाव आ सकता है।
ईरान-इराक जाइंट चैंबर के मुताबिक यदि होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाया जाता है तो ईरान हर साल 70-80 अरब डॉलर कमा सकता है। इसमें ओमान का कितना हिस्सा होगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। कुछ अन्य अनुमानों में 100 अरब डॉलर प्रति वर्ष तक का टोल होने का अनुमान लगाया गया है। कुछ एक्सपर्ट्स का आकलन है कि मिस्र स्वेज नहर पर टोल से हर महीने 700 से 800 मिलियन डॉलर कमाता है और ईरान को भी करीब ऐसा ही फायदा होगा।
ट्रंप ने कहा कि ईरान अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, तो यह दोतरफा युद्धविराम होगा।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने मुझसे आज रात ईरान पर भेजे जा रहे विनाशकारी बल को रोकने का अनुरोध किया था, और इस शर्त पर कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, मैं दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं।
