कबाड़ का समान चोरी करते समय गैस लीक होने से 3 की मौत

1 min read
Share this

धनबाद(झारखंड)। शनिवार की मध्यरात्रि में कबाड़ चोरी के दौरान गैस सिलेंडर के लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई जब की एक व्यक्ति का इलाज जारा है। यह हादसा धनबाद जिले के मुनीडीह इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ लोग लोहे का कबाड़ चोरी करने के लिए वहां पहुंचे थे। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने एक भरे हुए गैस सिलेंडर को काट दिया, जिससे गैस लीक होने लगी। गैस की गंध इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोग बेहोश हो गए।हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक दिनेश कुमार गिंदोरिया ने बताया कि कुल पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था। दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।