May 2, 2026

15 साल की ममता बनर्जी की सरकार में केवल हुए अत्याचार – सीएम साय

1 min read
Share this

00 पश्चिम बंगाल के चुनाव में उतरे सीएम साय, चार प्रत्याशियों के नामांकन रैली में हुए शामिल
रायपुर। पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में इन दिनों राजनीतिक दलों का जमावड़ा उमड़ पड़ा है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज झारग्राम जिले के नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम एवं बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 साल की ममता बनर्जी की सरकार से लोग ऊब चुके हैं और यहां केवल 15 सालों में अत्याचार हुआ है, यहाँ तक की केंद्र सरकार की किसी भी योजना को अमल में नहीं लाया गया जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। 15 वर्षों में न तो यहाँ किसी को रोज़गार मिला है न ही हमारी बहन-बेटियों को सुरक्षा मिली है। सड़कों पर उमड़े इस जनसैलाब और हर वर्ग के अपार समर्थन ने स्पष्ट कर दिया है कि पश्चिम बंगाल की धरती पर इस बार कमल खिलने जा रहा है और टीएमसी की सरकार से मुक्त होकर पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने जा रही है।