April 29, 2026

कारी इमरान अशरफ शहर के नए काज़ी नियुक्त

1 min read
Share this

रायपुर। बैरन बाजार मस्जिद के इमाम कारी इमरान अशरफ शहर के नए काज़ी नियुक्त किए गए हैं। उन्हें आरिफ अली फारूकी की जगह नियुक्त किया गया है जिन्हें दो दिन पहले वक्फ बोर्ड ने बर्खास्त किया था। उन पर देर रात तक महिलाओं से आपत्तिजनक चर्चाएं करने की शिकायतें थीं। इस पर शहर के कई मस्जिदों के इमाम, मौलानाओं ने बैठक कर हटाने का प्रस्ताव बोर्ड को दिया था।