केंद्र की घोषणा महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क माफ
1 min read
Share this
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को देखते हुए, केंद्र सरकार ने 30 जून, 2026 तक महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर पूरी तरह से सीमा शुल्क छूट देने का निर्णय लिया है।
इस कदम का उद्देश्य घरेलू उद्योग को आवश्यक पेट्रोकेमिकल इनपुट की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना, डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों पर लागत का दबाव कम करना और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता बनाए रखना है। यह एक अस्थायी लेकिन रणनीतिक उपाय के रूप में लागू किया गया है, जो वर्तमान परिस्थितियों में राहत प्रदान करने के लिए लक्षित है।
पेट्रोकेमिकल कच्चे माल और मध्यवर्ती पदार्थों पर निर्भर क्षेत्रों, जैसे प्लास्टिक, पैकेजिंग, वस्त्र, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, ऑटोमोटिव पूर्जे और अन्य विनिर्माण उद्योगों को इस छूट से लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए अंतिम उत्पादों की लागत में कमी आने की उम्मीद है।
