May 25, 2026

रैपिडो राइडर तस्कर पर अपराध की धारा बढ़ी,जांच का दायरा भी

1 min read
Share this

रायपुर। रैपिडो राइडर तस्कर गिरोह के मास्टरमाइंड और सहयोगी युवती पर पुलिस अपना शिकंजा बढ़ा रही है। पुलिस इन पर संगठित अपराध की धारा बढ़ाई है। क्राइम ब्रांच ने एक दिन पहले ही सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के पूर्व में मास्टरमाइंड महेश खड़का उर्फ नेपाली और कुसुम हिंदुजा को गिरफ्तार किया था। इन्हें 4 रैपिडो राइडर से हुई पूछताछ पर गिरफ्तार किया था।
इस मामले में महेश और कुसुम पूर्व में 5 साल की सजा हो चुकी थी और दोनो मास्टरमाइंड कंडीशनल बेल में जेल से बाहर आए थे। जेल से छूटने के बाद दिल्ली जाकर गर्लफ्रेंड कुसुम हिन्दुजा के साथ रह रहा था और ऑनलाइन ड्रग सप्लाई शुरू कर दिया था। पुराने ग्राहकों को कॉल कर सप्लाई ऑर्डर लेते रहे। डेड ड्राप सिस्टम पर सप्लाई ऑपरेट करते थे। दोनों रेपिडो ऑनलाइन राइडरों से ड्रग अज्ञात स्थान पर ड्रॉप करवाते थे। इसे आधार बनाकर पुलिस कोर्ट में जमानत खारिज करने के लिए आवेदन लगाएगी। पुलिस ने इनसे 7 लाख के 48 ग्राम एमडीएमए ड्रग 10 लाख रूपये कीमत की ड्रग्स समेत अन्य सामान जब्त किया। तेलीबांधा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है और अब संगठित अपराध की धारा जोड़ रही।