H-1B Visa चयन प्रक्रिया पूरी, अब कर सकते हैं आवेदन

1 min read
Share this

नई दिल्ली। अमेरिकी नागरिकता और आप्रवासन सेवा (USCIS) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए एच-1बी वीजा के निर्धारित कोटे के तहत चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। विभाग ने नियमित (65,000) और एडवांस डिग्री (20,000) दोनों श्रेणियों के लिए लॉटरी का काम संपन्न कर लिया है। चयनित अभ्यर्थियों के नियोक्ताओं को सूचित कर दिया गया है कि वे अब आधिकारिक तौर पर याचिका (Petition) दायर करने के पात्र हैं। भारतीय आईटी विशेषज्ञों और चिकित्सकों के लिए यह खबर काफी अहम है, क्योंकि वे एच-1बी वीजा के सबसे बड़े लाभार्थियों में शामिल हैं।

यूएससीआईएस के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 के लिए एच-1बी कैप-सब्जेक्ट याचिकाएं आज यानी 1 अप्रैल, 2026 से दाखिल की जा सकती हैं। पात्र लाभार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया कम से कम 90 दिनों तक चलेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल उन्हीं के लिए किए जा सकेंगे जिनका चयन प्रारंभिक पंजीकरण प्रक्रिया में हुआ है। नियोक्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे आवेदन के साथ ‘चयन नोटिस’ की प्रति संलग्न करना न भूलें। इसके अतिरिक्त, इस बार केवल 27 फरवरी  को जारी फॉर्म I-129 के नए संस्करण को ही स्वीकार किया जाएगा।