April 19, 2026

सूरत के साड़ी गोदाम में आग लगने से 4 महिला 1 बच्चे सहित 5 की मौत

1 min read
Share this

सूरत(गुजरात)। सूरत के लिंबायत इलाके के मीठी खाड़ी की बैठी कॉलोनी में साड़ी पैकिंग गोदाम में भीषण आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं और 1 मासूम बच्चा शामिल हैं।  घर में बड़ी मात्रा में साड़ियों और ज्वलनशील फोम के कारण आग तेजी से फैल गई।धुएं और आग की लपटों में घिरे लोग बाहर नहीं निकल सके, जिससे दम घुटने और झुलसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घर में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और सूरत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि आगजनी की यह घटना  सुबह 11 बजे सूरत के लिंबायत इलाके की मीठी खाड़ी क्षेत्र की बैठी कॉलोनी की है। ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत में रसोई बनाते वक्त अचानक आग लग गई। परिवार के लोग साड़ियों पर डिजाइनिंग स्टिच लगाने का काम घर में ही करते थे। अचानक लगी आग के कारण घर में रखी साड़ियों और केमिकल के ड्रम तक पहुंच गई। आग ने इतना भयानक स्वरूप ले लिया कि किसी को भी घर के बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। आग ने चंद मिनटों में ही दो मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे इलाके में धुएं का गुब्बार देखने को मिल रहा था। दमकल विभाग की टीम जब पहुंची घर में तो घर के सभी सदस्य बेहोशी की हालत में पड़े थे। सभी को एम्बुलेंस के जरिए सूरत की सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।