छत्तीसगढ़ में स्वामित्व योजना का कार्यान्वयन राज्य में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा
1 min readShare this
रायपुर। 18 मार्च 2026 तक, छत्तीसगढ़ राज्य में सभी 15,791अधिसूचित आबादी गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। 2709 गांवों के लिए 2,07,600 संपत्ति कार्ड तैयार किए जा चुके हैं और 1,33,487 संपत्ति कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।यह जानकारी केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 24 मार्च 2026 को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
इसका जिलावार विवरण अनुलग्नक-में दिया गया है।
(ग) स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को अधिकारों का अभिलेख प्रदान करना है। स्वामित्व संपत्ति कार्ड के आधार पर, बैंकों से भी ऋण लिया जा सकता है। मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में ग्रामीण परिवारों को संस्थागत ऋण और औपचारिक वित्तीय सेवाओं तक पहुंच को सक्षम बनाने में संपत्ति कार्डों के प्रभाव के संबंध में कोई आकलन नहीं किया गया है।
(घ) स्वामित्व योजना के तहत, सर्वेक्षण, सत्यापन और विवाद समाधान प्रक्रियाओं में सहभागिता जैसी गतिविधियों के लिए योजना के कार्यान्वयन ढांचे/फ्रेमवर्क के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं और राज्य राजस्व प्राधिकरणों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जाता है। ग्राम पंचायतें, राजस्व अधिकारी भूमि सीमांकन, मानचित्र सत्यापन और संपत्ति कार्ड तैयार करने / जारी करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हैं, जिसे केंद्रीय स्तर पर मंत्रालय द्वारा नियमित रूप से निगरानी के माध्यम से सहायता की जातीहै।
अनुलग्नक-I
जिला कुल अधिसूचित गाव जिन गांवों में ड्रोन उड़ान पूर्ण किया गया जिन गांवों में संपत्ति कार्ड तैयार किए गए तैयार किए गए संपत्ति कार्ड वितरित किए गए संपत्ति कार्ड
बालोद 671 671 10 1,008 1,008
बलौदाबाजार-भाटापारा 666 666 287 31,973 29,999
बलरामपुर-रामानुजगंज 188 188 150 752 752
बस्तर 435 435 0 0 0
बेमेतरा 683 683 23 2,595 613
बीजापुर 104 104 0 0 0
बिलासपुर 643 643 48 3,985 0
दक्षिण-बस्तर-दंतेवाड़ा 131 131 0 0 0
धमतरी 501 501 246 37,688 25,950
दुर्ग 385 385 82 18,202 7,248
गरियाबंद 593 593 7 165 0
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 212 212 5 78 0
जांजगीर-चंपा 408 408 134 10,920 7,831
जशपुर 738 738 34 155 0
कबीरधाम 836 836 193 10,655 4,126
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 399 399 73 4,380 4,160
कोंडागांव 323 323 5 89 0
कोरिया 169 169 35 226 19
कोरबा 535 535 300 14,713 9,114
महासमुंद 1073 1073 706 61,916 39,626
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 176 176 0 0 0
मोहला-मानपुर-एन.चौकी 474 474 45 1,834 839
मुंगेली 603 603 0 0 0
नारायणपुर 117 117 38 252 0
रायगढ़ 921 921 0 0 0
रायपुर 470 470 0 0 0
राजनंदगांव 655 655 21 1,425 401
सक्ती 452 452 54 2,862 1,370
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 685 685 0 0 0
सुकमा 155 155 0 0 0
सरगुजा 268 268 117 1,155 379
सूरजपुर 257 257 96 572 52
उत्तर-बस्तर-कांकेर 865 865 0 0 0
कुल 15791 15791 2,709 2,07,600 1,33,487

