April 19, 2026

यूएसएस अब्राहम लिंकन पर,ईरान ने दागी मिसाइल निष्क्रिय होने का किया दावा

1 min read
Share this

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ अमेरिका व इजराइल का जारी युद्ध के 13 दिन पूरे हो गये और ईरान के खिलाफ युद्ध का शंखनाद करने वाला अमेरिका इसमें साफ फंसते हुए दिखाई दे रहा है।ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ताकतवर युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर बैलेस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले से उसे नुकसान हुआ है और अब वह काम के लायक नहीं रहा।हालांकि ईरान के इस दावे को सिरे से  खारिज कर दिया।

अब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिका के ताकतवर युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने एक बयान में दावा किया है कि उनकी एक बैलिस्टिक मिसाइल ने अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाया है। आईआरजीसी का कहना है कि इस हमले के चलते युद्धपोत काम करने की स्थिति में नहीं रह गया है और उसे खाड़ी जल क्षेत्र से पीछे हटना पड़ा है। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

ईरान ने एक बयान जारी कर कहा है कि एक सटीक मिसाइल और ड्रोन हमले ने अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाया है। ईरान ने कहा है कि ओमान के जलक्षेत्र में युद्धपोत पर हमला किया गया, जो ईरान की समुद्री सीमा से करीब 340 किलोमीटर दूर है। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि हमले के बाद अमेरिकी युद्धपोत और उसका स्ट्राइक ग्रुप पीछे हट गया है। हालांकि इस दावे के पक्ष में ईरान के सरकारी मीडिया ने कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है। आईआरजीसी ने भी अमेरिकी युद्धपोत पर हमले का दावा किया है।

अमेरिका ने ईरान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने यूएसएस अब्राहम लिंकन की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में लगातार मदद कर रहा है।