April 25, 2026

लोधेश्वरधाम में होली मिलन संपन्न, खेली फूलो की होली

1 min read
Share this

00 लोधी समाज द्वारा पानी बचाने का लिया संकल्प
रायपुर। लोधी समाज के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण सहित स्वजातीय बंधूओ ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कुम्हारी टोल प्लाजा के पास स्थित लोधेश्वरधाम में फूलों की होली खेली। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी माता एवं बहनों का पुष्पगुच्छ व बतासा माला भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही समाज के वयोवृद्ध एवं संरक्षकगणो का माथे पर गुलाल का तिलक लगाकर एवं बतासा माला, फुलमाला भी भेंट किया गपा। इस अवसर पर सामाजिक बैठक भी संपन्न हुई, जिनमें आगामी वार्षिक कैलेंडर के अलावा लोधेश्वरधाम के उत्थान और विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

लोधेश्वरधाम में होली मिलन संपन्न, खेली फूलो की होली
गौरतलब है कि जब समाज के लोग एक जगह एकत्रित होते है, तब एक-दूसरे को जानने एवं समझने का मौका मिलता है। इस दौरान वार्षिक सदस्यता एवं आजीवन सदस्यता बनाने के साथ-साथ लोधेश्वरधाम के विस्तार करने पर संरक्षकगणो से चर्चा भी किया गया। इस अवसर पर सभी स्वजातीय बंधूओ ने फाग गीत प्रस्तुत किए और जमकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फूलो की होली खेली। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन और जल बचाने का संकल्प भी लिया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोधेश्वरधाम की विधि सलाहकार लोधी कंचनबाला एडवोकेट, वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती शीला बाई ढेकवारे का फूल माला एवं बतासा माला भेंटकर सम्मान भी किया गया। साथ ही उपस्थित सभी नारीजगत को बधाई एवम शुभकामनाए दिए। इस अवसर पर मुख्य संरक्षकगण एच. डी. ढेकवारे, जे. एल. कचलरिया, अध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे, एन. के. दशहरे, के. डी. नागपुरे, मोहन उपारकर, तिलकचंद रणगीरे, डी. एल. जंघेला, कोषाध्यक्ष राजेश्वर नागपुरे,भैय्यालाल लिलहारे, प्रहलाद बिरनवार, दयानंद सिंह ठाकुर, थानसिंह लिल्हारे, हुलास लिल्हारे, बिहारी लाल पिछोडे, ग्यानीराम मच्छिरके, यशवंत लिल्हारे, उमेन्द्र बिरनवार, कृष्णा, प्रेम उपवंशी, गणेश सुलाखे, पन्नालाल नागपुरे, विक्रम बिरनवार, थानसिंह लिल्हारे आदि के अलावा अधिक संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन लोधी प्रहलाद दमाहे सचिव लोधेश्वरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ़ ने किया।