स्व.जूदेव कीस्मृति समाज, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणादेती है-साय
1 min read
Share this
रायपुर।स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उन्हे सनातन संस्कृति के सजग प्रहरी और जननायक बताया और कहा कि स्मृति समाज, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनकी जयंती के अवसर पर वनांचल का कण-कण उस महान व्यक्तित्व की प्रेरणा और उपस्थिति का अहसास कराता है। उनके करकमलों द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन घर वापसी’ केवल एक अभियान नहीं था, बल्कि अपनी संस्कृति, आस्था और जड़ों से जुड़े रहने का अटूट संकल्प था, जिसने अनेक भटके हुए अपनों को पुनः अपनी परंपरा और पहचान से जोड़ने का कार्य किया।
उनकी दूरदर्शिता, साहस और सांस्कृतिक चेतना का ही परिणाम है कि उनके द्वारा बोए गए विचारों के बीज आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुके हैं। इसकी छाया में समाज का आत्मविश्वास, सांस्कृतिक गौरव और सनातन मूल्यों के प्रति आस्था निरंतर सशक्त होती जा रही है। ऐसे यशस्वी व्यक्तित्व की स्मृतियाँ सदैव हमें समाज, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देती रहेंगी।
