ईरान की नौसेना का जहाज पर पनडुब्बी हमला 87 लोगों की मौत
1 min read
Share this
नई दिल्ली। ईरान के साथ युद्ध के पांचवे दिन बुधवार को श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरान की नौसेना का जहाज पनडुब्बी हमले के बाद डूब गया। यह जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स देते हुए बताया कि इस हमले में 87 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग अब भी लापता हैं, जिनमें 32 की हालत गंभीर है।श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता बुद्धिका संपथ ने कोलंबो में पत्रकारों से कहा कि जहाज डूबने से 87 लोगों की मौत हो गई, डूबने वाले क्षेत्र से कुछ ईरानी नाविकों के शव मिले हैं। बाकी की तलाश जारी है।
अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि एक अमेरिकी पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में मौजूद ईरानी युद्धपोत को निशाना बनाया। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुश्मन पर इस तरह का पहला हमला है। इससे पहले दिन में श्रीलंकाई नौसेना ने हिंद महासागर में जहाज के डूबने की पुष्टि की थी।
