न्यूजीलैंड विश्व कप टी-20के फायनल में
1 min read
Share this
कोलकात्ता। एलन की नाबाद रिकार्ड आतिशी शतकीय पारी (33-100 10 चौके8छक्के) और साईफर्ट(55) के साथ 117 रन की ओपनिंग साझेदारी के बदौलत न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला 8 मार्च को मुंबई में कल भारत-इंग्लैंड के मध्य खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रनों का लक्ष्य रखा था उसे न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।
