82 किलोमीटर का सफर 55 मिनट में तय करेगी मेरठ मेट्रो

1 min read
Share this

*प्रधानमंत्री ने दिखाई देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो को हरी झंडी*

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ के बीच चलने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और भारत की सबसे तेज मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। यह मैट्रो  82 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर के बन जाने से दिल्ली और मेरठ के बीच का सफर अब एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर (5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदीपुरम (21 किमी) तक के बचे हुए हिस्सों का उद्घाटन किया। अब यात्री बिना किसी रुकावट के पूरी दूरी तय कर पाएंगे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शताब्दी नगर से मेरठ साउथ तक ट्रेन में सफर किया और यात्रियों से बातचीत भी की।

मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो सर्विस बन गई है, जिसकी रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा है। यह पूरा रूट करीब 30 मिनट में कवर कर लेगी। खास बात यह है कि भारत में पहली बार ‘नमो भारत’ ट्रेन और मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर चलेंगी। 23 किलोमीटर लंबे इस मेट्रो कॉरिडोर में मेरठ साउथ, बेगमपुल और मोदीपुरम जैसे कुल 13 स्टेशन बनाए गए हैं।