एआई इंपैक्ट लीडरशिप समिट 2026:एक को भाग्य और एक को भय दिखाई देता है-पंतप्रधान मोदी
1 min read
Share this
नई दिल्ली। एआई इंपैक्ट लीडरशिप समिट 2026 में ‘मानव’ (MANAV) विजन पेश करते हुए पंतप्रधान नरेंद्र मोदी ने आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (AI) पर नया मंत्र देते हुए कहा कि दुनिया में दो तरह के लोग हैं, एक तरह के लोगों को एआई में भय दिखता है, जबकि दूसरे तरह के लोगों को इसमें भाग्य दिखता है।भारत के लोगों को इसमें भाग्य दिखता है। भारतीय कंपनियों ने इस समिट में अनेक एआई मॉडल लांच किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मानव’ विजन पेश करते हुए कहा कि यह पांच मूल सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक संक्षिप्त रूप है।जैसे जीपीएस होता है, जीपीएस हमें रास्ता सुझाता है लेकिन हमें किस डायरेक्शन में जाना है इसकी फाइनल कॉल हमारी होती है, आज हम एआई को जिस दिशा में लेकर जाएंगे वैसा ही हमारा भविष्य तय होगा। आज एआई इंपैक्ट समिट में मैं एआई के लिए MANAV विजन प्रस्तुत करता हूं।मानव विजन-का मतलब मोरल एंड इथिकल सिस्टम्स, अकाउंटेबल गवर्नेंस और नेशनल सॉवरेंटी है। मोरल एंड एथिकल सिस्टम, यानी एआई एथिकल गाइडेंस पर आधारित, अकाउंटेबल गर्वनेंस यानी ट्रांसपरेंट रूल्स, नेशनल सोवरनिटी जिसका डेटा उसका अधिकार, ए एक्सेसिबल एंड इन्क्लूसिव यानी एआई मोनोपोली नहीं मल्टीप्यार बनेगी, वैलिड ऐंड लेजिटिम लॉफुल हो।
