अगले माह 16 मार्च को होंगे राज्यसभा चुनाव
1 min read
Share this
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यों में रिक्त हो रही 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा करते हुए 16 मार्च की तारीख तय की है और उसी दिन देर शाम तक परिणामों की घोषणा हो जायेगी।
आयोग ने बताया है कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खत्म हो रही है। गौरतलब है कि राज्यसभा का कार्यकाल 6 साल का होता है। राज्यसभा चुनाव को लेकर 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद नामांकन के लिए आखिरी तारीख 5 मार्च है। वहीं नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च है। 16 को चुनाव होंगे। उसी दिन शाम के पांच बजे से वोटों की गिनती शुरु हो जाएगी।
