May 1, 2026

मंडल सेक्रो के सौजन्य से वाइब्रेंट अकादमी में कोचिंग ले रहे छात्रों ने जेईई मेंस में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

1 min read
Share this

*मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती रीता श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनायें |*

बिलासपुर । मंडल सेक्रो, रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य कर रही है ।सेक्रो द्वारा कर्मचारियों के हित में अनेक कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन किया गया है वजिसमें महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़े कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए निः शुल्क शिक्षा की सुविधा जैसे अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है ।
इसी कड़ी में मंडल सेक्रो के द्वारा रेलवे कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों को दो वर्षीय क्लासरूम प्रोग्राम के तहत वाइब्रेंट अकादमी में जेईई की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई गई है । इस वर्ष जेईई मेंस में रेलवे कर्मचारियों के निःशुल्क कोचिंग प्राप्त किये इन प्रतिभावान बच्चों दुंपाला दिविज कुमार ने 98.99, सयम घोष ने 98.2, रौनक राज ने 86 तथा शशांक कुमार ने 82 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सेक्रो की इस अभिनव पहल को सार्थक कर मान बढ़ाया है ।
बच्चों के इस सफलता पर मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती रीता श्रीवास्तव, उपाध्यक्षा श्रीमती सुधा श्रीनिवास, सचिव श्रीमती मोनिका देवांगन, कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्पिता गर्ग तथा सेक्रो की सभी सदस्याओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बच्चों को बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।