April 25, 2026

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक लगाई

1 min read
Share this

नई दिल्ली।दिल्ली उच्च न्यायालय ने 9 करोड़ के  चेक बाउंस मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी।न्यायालय ने सजा पर रोक लगाने का आदेश इस शर्त पर दिया कि यादव 1 लाख रुपये का पर्सनल बाॅन्ड और इतनी ही राशि की एक जमानत प्रस्तुत करें। न्यायालय ने केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को मुकर्रर की है।

अभिनेता राजपाल यादव के मामले में अदालत में अहम सुनवाई हुई । 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट ने आज फैसला सुनाया।  पहले यह सुनवाई 12 फरवरी को होनी थी जो टल गई थी। न्यायालय ने राहत पर विचार करते हुए पाया कि अभियुक्त के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। न्यायालय ने सजा पर रोक लगाने का आदेश इस शर्त पर दिया कि यादव 1 लाख रुपये का पर्सनल बाॅन्ड और इतनी ही राशि की एक जमानत प्रस्तुत करें.।

इससे पहले चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव की मदद में बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियां भी सामने आईं जिनमें नया अब सलमान ख़ान और अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया। “सलमान ख़ान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद जैसे कई बड़े सितारों ने आर्थिक संकट में फ़ंसे राजपाल यादव की मदद करने का आश्वासन दिया है। उनकी इस हालत को लेकर इंडस्ट्री में उनके साथियों में काफ़ी चिंता है”। इसके अलावा भी फ़िल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों ने साथ देने का वादा किया है।